|
|
| डोरडोई ने जीता किर्गिस्तान कप |
बिश्केक: लीग विजेता डोरडोई-डायनामो ने जश्तीक-अक-अल्टीन को पेनल्टी शूट-आऊट में 4-3 से हराकर किर्गिस्तान कप पर कब्जा कर लिया है।
घरेलु मैदान पर इस माह एएफसी प्रेसिडेंट्स कप की तैयारी कर रहे डोरडोई को विपक्षी टीम ने संघर्ष के लिए बाध्य किया मगर गोलकीपर पावेल मतिआश ने पेनल्टी रोककर उन्हें चौथी बार यह खिताब दिलाया।
अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें 2-2 से बराबर थी।
घाना के डेनियल टागो ने दूसरे ही मिनट में डोरडोई को आगे किया और उनके ही देश के डेविड तेतेह ने 38वें मिनट में स्कोर 2-0 किया।
खेल के 57वें मिनट में सईद इर्गाशेव ने जश्तीक का पहला गोल किया और बार्गिबे उलु बकित ने 85वें मिनट में स्कोर 2-2 किया।
जश्तीक के इस्माईल मालिकोव पेनल्टी में गोल करने से चूके तो पावेल ने इर्गाशेव द्वारा ली गई आखिरी पेनल्टी को रोका।
|
|