|
|
| विक्टरी ने जेट्स को रौंदा |
मेलबोर्न: गत ऑस्ट्रेलिया लीग विजेता न्यूकासल जेट्स को शुक्रवार को मेलबोर्न विक्टरी ने 5-0 से हराकर लीग तालिका में अपनी बढ़त बढ़ा ली है।
कोस्टारिका के मिडफिल्डर कार्लोस हर्नांडेज़ ने 41वें मिनट में उनका खाता खोला तो आर्ची थॉम्पसन ने हाफ टाइम से ठीक पहले स्कोर 2-0 किया।
डैनी ऑलसोप ने 60वें मिनट में उनका तीसरा गोल किया तो उसके चार मिनट बाद ही उन्होने टीम का चौथा गोल भी किया।
स्कॉटलैंड अंडर-21 टीम के पूर्व खिलाड़ी ग्रैंट ब्रेबनर ने मैच समाप्ति से ठीक पहले पाँचवा गोल किया।
|
|