|
|
| अल आइन ने लिया वालदिविया को |
फ्रैंकफर्टः शुरूआती एएफसी चैम्पियंस लीग विजेता अल आइन ने यूएई में ट्रांसफर का रिकार्ड बनाते हुए चिली के अंतरराष्ट्रीय मिडफिल्डर जॉर्ज लुइस वालदिविया को अपनी टीम में शामिल किया है।
नौ बार यूएई लीग जीत चुके अल आइन ने जादूगर के नाम से जाने-जाने वाले वालदिविया के साथ चार साल के अनुबंध के १७ मिलियन यूरो दिए है। वे ब्राजील के पालमीरास क्लब से आएँगे।
अल आइन ने हाल ही में अल शाब के सैफ मोहम्मद को लेने के लिए १० मिलियन दिरहम दिए थे।
स्पेन के रायो वलेकानो और स्विट्ज़रलैंड के सरवेटे क्लब की ओर से खेल चुके वालदिविया को सोमवार को जर्मनी में हुई एक पत्रकार वार्ता में औपचारिक रूप से अल आइन का खिलाड़ी घोषित किया गया जहाँ अल आइन का शिविर चल रहा है।
२४ वर्षीय वेनेज़ुएला में पैदा हुए इस खिलाड़ी ने कहा - 'मैं अल आइन जैसे बड़े क्लब से जुड़कर खुश हूँ।'
'मैने इस क्लब के बारे में काफी कुछ सुना है और यह गल्फ और यूएई का एक ताकतवर क्लब है।'
|
|