|
|
| माहरौस होंगे वाहदा के कोच |
दमास्कसः शबाब अल ओर्दुन को २००७ एएफसी कप खिताब दिलाने वाले निज़ार माहरौस को सीरीयाई विजेता अल वाहदा ने अपना कोच नियुक्त किया है।
४५ वर्षीय सीरीया के इस पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने शबाब को दो जॉर्डन कप और दो जेएफए शील्ड खिताब दिलाए थे मगर उन्होने इस बार एएफसी कप की असफलता के बाद अपने करार का नवीनीकरण कराने से मना कर दिया था।
१९८८ में कतर में हुए एएफसी एशियन कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुके माहरौस सात सत्र बाद सीरीया लौट रहे है। इस बीच वे सऊदी अरब, लेबनान और जॉर्डन में क्लबों का मार्गदर्शन कर चुके है।
|
|