|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| मुहर्रक को झटका |
दोहाः गल्फ क्लब चैम्पियनशिप के सेमीफायनल में पहुँचने की अल मुहर्रक की उम्मीदों को उस वक्त झटका लगा जब उन्हें कतर के अल खोर ने १-१ की बराबरी पर रोक लिया।
अब्दुल्ला अल दकील ने ७९वें मिनट में एएफसी कप के अंतिम आठ में पहुँचे क्लब को आगे किया था मगर अब्दुल्ला अल कुवारी ने अंतिम समय में स्कोर १-१ किया।
ग्रुप में दूसरा स्थान पक्का करने के लिए मुहर्रक को यह मैच जीतना था मगर अब उन्हें मंगलवार को अल नस्र और अल खोर के मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ेगा।
एएफसी कप में मलेशिया के केदाह से खेलने वाले मुहर्रक के अब छह अंक है जबकि अल नस्र के चार और अल खोर के दो अंक है।
|
|
|
|
  |
|