|
|
| विक्टरी की फीनिक्स पर जीत |
वेलिंगटनः मेलबोर्न विक्टरी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया लीग के इस सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए वेलिंगटन फीनिक्स को ४-२ से मात दी।
डैनी ऑलसोप द्वारा १६वें और ३६वें मिनिटों में किए गए गोलों के कारण विक्टरी आगे हो गया था। शेन स्मेल्ट्ज़ ने इनके बीच वेलिंगटन का एक गोल किया था।
ब्राजीली स्ट्राइकर ने फैबियानो ने मध्यांतर के दो मिनट बाद उनका तीसरा गोल किया मगर स्मेल्ट्ज़ ने ६४वें मिनट में पेनल्टी के जरिए स्कोर ३-२ किया। केविन मस्कत ने उसके एक ही मिनट बाद पेनल्टी के ही जरिए गोल कर मेलबोर्न को जीत दिलाई।
|
|