|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| रेड्स को रोअर ने रोका |
क्वींसलैंडः एएफसी चैम्पियंस लीग के अंतिम आठ में पहुँच चुके एडिलेड यूनाईटेड़ को क्वींसलैंड रोअर ने ऑस्ट्रेलिया लीग में १-१ पर रोक लिया है।
कप्तान ट्राविस डॉड द्वारा आठवें मिनट में ली गई पेनल्टी के कारण यूनाईटेड़ १-० से आगे हो गया था मगर स्कॉटलैंड के चार्ली मिलर ने मध्यांतर से दो मिनट पहले गोल कर अपनी टीम को एक अंक दिलाया।
इस नतीजे के कारण ऑरिलियो विदमार की टीम मेलबोर्न विक्टरी और सिडनी एफसी के समान चार अंकों पर है।
एडिलेड को इस बार के एएफसी चैम्पियंस लीग क्वार्टर फायनल में जापान के काशीमा एंटलर्स से खेलना है। इस मुकाबले का पहला चरण १७ सितंबर को जापान में खेला जाना है।
|
|
|
|
  |
|