|
|
| ग्राबोवाक ने लिया सन्यास |
सिंगापुरः सिंगापुर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिर्को ग्राबोवाक ने सिंगापुर लीग की फिटनेस टेस्ट में असफल होने के बाद खेल से सन्यास की घोषणा की है।
२००५ में दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए ३६ वर्षीय ग्राबोवाक इस बार सेंगकांग पंगोल की ओर से खेलने वाले थे मगर वे फिटनेस टेस्ट को पार नहीं कर सके।
१९९९ में अपने पदार्पण पर चार गोल करने वाले ग्राबोवाक ने उसके बाद गोलों की झड़ी लगा दी थी।
२००२ में वे सिंगापुर लीग में गोलों का सैकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। वे पाँच बार लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे। उन्हें १९९९ से २००२ के सत्र में लगातार चार बार गोल्डन बूट भी मिला था।
|
|