|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| नाहदा की मुश्किलें कायम |
दोहाः गल्फ क्लब चैम्पियनशिप में अल नाहदा की मुश्किलें उस वक्त और बढ़ गई जब उन्हें सऊदी अरब के अल नस्र ने २-१ से मात दी।
मोहम्मद अल शाहरानी और रयान बेलाल ने सऊदी अरब के क्लब को आगे किया तो सलिम अल शम्सी ने मैच खत्म होने के १४ मिनट पहले पराजित टीम का गोल किया।
ओमानी क्लब नाहदा पहले ही एएफसी कप के अंतिम आठ में पहुँचे अल मुहर्रक से हार गया है जबकि उन्हें कतर के अल खोर ने १-१ पर रोका था।
नाहदा को कुवैत के अल कदसिया से आखिरी मैच में सोमवार को खेलना है।
|
|
|
|
  |
|