|
|

|
 |
| एएफसी चैलेंज कप |
 |
|
|
| मीडिया ने की टीम की तारीफ |
कुआलालम्पुर: भारतीय अखबारों ने टीम की एएफसी चैलेंज कप में जीत पर तारीफ की है जिसके कारण टीम 24 साल बाद एएफसी एशियन कप के लिए क्वालिफाई हुई है।
कप्तान और स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए बाइचुंग भूटिया का एक और सुनील छेत्री की हैट्रीक के कारण भारत ने तजाकिस्तान को फायनल मे 4-1 से हराया था।
द हिन्दु दैनिक ने लिखा है – “हाल के वर्षों में भारत ने अपना सबसे बेहतरीन मैच खेला है। भारत ने मध्य एशियाई टीम को चारो खाने चित कर दिया था।“
भारत वर्ष 1984 के एशियन कप में खेला था मगर इस बार खिलाड़ियों ने बेहतरीन आत्मविश्वास का परिचय देकर फुटबॉल को देश में पुनर्जीवन दिया है।
एक लोकप्रिय भारतीय वेबसाइट ने हैट्रीक लगाने वाले छेत्री की तारीफ करते हुए लिखा है कि उनके योगदान से भारत ने खेल में सबसे यादगार जीत दर्ज की है।
हिन्दुस्तान टाइम्स ने प्रशंसकों द्वारा टीम को दिए गए सहयोग का उल्लेख करते हुए लिखा है कि कैसे मुकाबले से पहले कतार लगाकर खड़े थे।
“नेहरू कप जीतने वाली टीम को लगभग 20,000 दर्शकों ने मैच से पूर्व खड़े होकर अभिवादन किया था और टीम ने पहले आधे घंटे में ही तीन गोल किए।
|
|
|
|
  |
|