|
|

|
 |
| एएफसी चैलेंज कप |
 |
|
|
| जीत चाहते थे जो |
नई दिल्ली: उत्तर कोरिया के कोच जो टोन-सोप ने माना कि वे अपनी टीम के अभियान का अंत जीत के साथ करना चाहते थे।
एएफसी चैलेंज कप में तीसरे स्थान के मैच में म्यानमार को 4-0 से हराने वाले उत्तर कोरिया के कोच जो ने कहा कि उनकी टीम फायनल में न पहुँच पाने की निराशा को जीत में बदलना चाहती थी।
“हम फायनल में न पहुँच पाने से काफी निराश थे। हमने इस स्पर्धा में सफलता का प्रयास किया मगर हम सफल न हो सके।“
“हम इस मैच में ज्यादा से ज्यादा गोल कर जीतना चाहते थे।“
इस मैच में हैट्रीक लगाने वाले पाक चोल को बदलने पर उन्होने कहा – “पाक चोल ने अच्छी तकनीक नहीं दिखाई इसलिए मैने उन्हें 24वें मिनट में बदला।“
“उनके गोलों के बाद अन्य खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिला।“
|
|
|
|
  |
|