|
नई दिल्ली: भारतीय कोच बॉब हॉटन ने तजाकिस्तान पर 4-1 की जीत दर्ज कर एएफसी चैलेंज कप जीतने के लिए टीम की भरपूर तारीफ की है।
कोच ने टीम की कटिबद्धता की तारीफ करते हुए कहा – “आज की जीत किसी तकनीक और योजना की नहीं बल्कि खिलाड़ियों की जीत की ललक की थी।“
“यह कड़ी मेहनत का नतीजा है। खिलाड़ी काफी समय से एक साथ है और उन्होने काफी मेहनत की है।“
“वे जीत के हकदार थे। यह टीमवर्क है और इसमें कई व्यक्तिगत बेहतर प्रदर्शन थे।“
“शुरूआत में 3-0 की बढ़त के बाद तजाकिस्तान ने रक्षापंक्ति पर से ध्यान उठा लिया था।“
उन्होने कहा कि सुनील छेत्री भारतीय युवा पिढ़ी और भविष्य की सफलता का आइना है।
|