|
|

|
 |
| एएफसी चैलेंज कप |
 |
|
|
| उत्तर कोरिया को तीसरा स्थान |
नई दिल्ली: पाक सोंग-चोल की हैट्रीक की मदद से उत्तर कोरिया ने म्यानमार को 4-0 से हराकर एएफसी चैलेंज कप में तीसरा स्थान हासिल किया है।
पाक ने पहले दो फ्री-किक पर गोल किया और उसके बाद 43वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला जब म्यानमार के हान विन औंग ने सो क्वांग-चोल को गिराया था।
हान को उसके कारण दूसरा पीला कार्ड लेकर मैदान छोड़ना पड़ा।
इस नतीजे के बाद पाक गोल करने वालों की सूची में छह गोल कर सबसे आगे हो गए है।
रो हाक-सू ने चौथा गोल दूसरे हाफ के सातवे मिनट में किया जिसके कारण जो टोंग-सोप की टीम आसानी से इस मुकाबले को जीत सकी।
|
|
|
|
  |
|