|
नई दिल्ली: सुनील छेत्री की हैट्रीक की बदौलत भारत ने तजाकिस्तान को 4-1 से हराकर एएफसी चैलेंज कप का खिताब जीत लिया है।
पहले 22 मिनिटों में हुए तीन गोलों ने तजाकिस्तान को खिताब के परे रखा। छेत्री ने पहला गोल किया तो कप्तान बाइचुंग भूटिया ने स्कोर 2-0 किया और छेत्री ने मैच समाप्ति से 16 मिनट पहले चौथा गोल किया।
भारत ने शुरूआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और मिडफिल्डर एनपी प्रदीप उन्हें बढ़त दिला सकते थे मगर रेनेडी सिंह के कॉर्नर पर उनका हैडर गोलकीपर अलीशेर तुइचिएव के पास गया।
|नवें मिनट में भारत ने बढ़त ली जब उज़बेकिस्तान के रैफरी वलेंटिन कोवलेंको ने पहले छेत्री के गोल को ऑफ-साइड के कारण नकारा मगर उनके सहायक कतर के मोहम्मद जाबर से बात कर गोल करार दिया।
भारत के अन्य गोलों में कोई शंका नहीं थी। उसके 18 मिनट बाद भूटिया ने समीर नाइक के पास पर गोल किया तो छेत्री ने फिर गोल कर स्कोर 3-0 किया।
फतखुल्लो फतखुलोएव ने पुलोद कोदिरोव की टीम का गोल किया।
इस नतीजे के कारण बॉब हॉटन की टीम ने 2011 एएफसी एशियन कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
|