|
|

|
 |
| एएफसी चैलेंज कप |
 |
|
|
| हॉटन को जीत की आशा |
हैदराबाद: भारतीय कोच बॉब हॉटन ने इस बात से इंकार किया है कि म्यानमार के खिलाफ होने वाले एएफसी चैलेंज कप सेमीफायनल में मेजबान टीम का पलड़ा भारी है।
तुर्कमेनिस्तान पर 2-1 की जीत दर्ज कर भारत ने ग्रुप ए में अव्वल स्थान पाया और अंतिम चार में जगह बनाई थी।
हालाँकि हॉटन ने कहा कि गुरूवार को गाचिबावली स्टेड़ियम पर होने वाला यह मैच का नतीजा अपेक्षित ही रहेगा।
उन्होने कहा – “प्रत्येक मैच में एक अलग चुनौती होती है। लोगों की अपेक्षा है कि हम म्यानमार को हराएँ क्योंकि हम घरेलु मैदान पर खेल रहे है।“
“विपक्षी टीम के नाम से ज्यादा मैदान की हालत महत्वपूर्ण है। अगर और बारीश होती है तो ठीक है अन्यथा मैदान सुखने की स्थिति में हमारे लिए दिक्कत हो सकती है।“
म्यानमार के कोच मार्कोस फलोपा का मानना है कि फायनल में पहुँचने के लिए उन्हें सभी अनुमानों को झुठलाना होगा।
“यह आसान नहीं होगा। भारतीय टीम शारीरिक और मानसिक रूप से काफी सशक्त है। वे घरेलु मैदान पर खेल रहे है और उन्हें हमसे एक दिन ज्यादा आराम मिला है।“
फलोपा को आक्रामक खिलाड़ी सोए म्यात मिन के बिना मैदान में टीम उतारना होगी।
“हमारे कुछ खिलाड़ी घायल है। सोए म्यात चोटग्रस्त है मगर मुझे आशा है कि वे खेल सकेंगे।“
|
|
|
|
  |
|