|
|
  |
 |
| विज़न एशिया |
 |
|
|
| प्रोजेक्ट्स में मदद करेगा विज़न ब्यूरो |
कुआलालम्पुर: एएफसी विज़न एशिया ब्यूरो की पहली बैठक शुक्रवार को किर्गिस्तान के अमानगेल्डी मुरालिएव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
ब्यूरो की स्थापना के बारे में बताते हुए एएफसी अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम ने कहा कि इसे पूरे महाद्वीप में प्रोजेक्ट के क्रियांवयन में एएफसी और सदस्य संगठनों को मदद मिलेगी।
बिन हम्माम ने कहा – “विज़न एशिया ने पिछले दो सालों में काफी तरक्की की है और शुरूआत से क्रियांवयन तक सदस्य संगठनों और एएफसी को ब्यूरो से मदद मिलेगी।“
“विज़न एशिया एएफसी के विकास का अंग है और मैं चाहता हूँ कि इस ब्यूरो के सदस्य प्रोजेक्ट्स की गतिविधियों में सहयोग और सुझाव दें।“
उन्होने कहा कि ब्यूरो के सदस्य अब विज़न एशिया के दलों का अपने-अपने झोन में नेतृत्व करेंगे।
मुरालिएव ने एएफसी अध्यक्ष की एशिया में खेल के विकास को गति प्रदान करने के लिए तारीफ की।
“मैने पिछले कुछ सालों में विकास कार्यक्रमों में काफी सुधार देखा है। मुझे विश्वास है कि विज़न एशिया की योजनाओं से सदस्य संगठनों को अपना स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी।“
|
|
|
|
  |
|