|
|

|
 |
| एएफसी चैलेंज कप |
 |
|
|
| भारत को मलेशिया ने रोका |
हैदराबाद: एएफसी चैलेंज कप के मेजबान भारत को मलेशिया ने एक मैत्री मैच में 1-1 की बराबरी पर रोक लिया है।
मंगलवार को लालबहादुर शास्त्री स्टेड़ियम पर खेले गए इस मैच में भारतीय टीम पहले हाफ में कोई दबाव नहीं बना सकी थी।
इन दोनों टीमों को एएफसी एशियन कप 2011 के अंतिम पात्रता दौर में भी एक ही ग्रुप में रखा गया है।
भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया ने सुनील छेत्री के पास पर 57वें मिनट में अपनी टीम का खाता खोला मगर इन्द्र पुत्र साहदान ने मैच समाप्त होने से दस मिनट पहले स्कोर 1-1 कर दिया था।
हॉटन ने कहा की तकनीकी रूप से मैच अच्छा रहा और सुरकुमार सिंह और के. अजयन की चोट के बाद वापसी भी हुई।
उन्होने कहा – “मलेशिया एक अच्छी टीम है और उन्होने तकनीकी रूप से अच्छा प्रदर्शन किया।“
एएफसी चैलेंज कप के विषय पर हॉटन ने कहा – “हमारे लिए मुख्य बात शुरूआती चरण में अच्छे नतीजा पाना होगी। मैने विपक्षी टीम के मुकाबलों के वीडियो देखे है और मुझे लगता है कि स्पर्धा में अच्छी टीमें है।“
|
|
|
|
  |
|