|
|

|
 |
| एएफसी चैलेंज कप |
 |
|
|
| नेपाल की ईस्ट बंगाल पर जीत |
कोलकाता: एएफसी चैलेंज कप में खेलने वाले नेपाल ने भारतीय लीग के क्लब ईस्ट बंगाल को एक मैत्री मैच में 1-0 से हरा दिया है।
निरंजन खडका ने नेपाल का विजयी गोल 20वें मिनट में किया। नेपाल पुलिस क्लब के स्ट्राइकर जुमानु राय का शॉट गोलपोस्ट से टकराया और वापस आती गेन्द को खडका ने जाली में ड़ाला।
नए कोच बिराट कृष्ण श्रेष्ठा की टीम भारत में हैदराबाद में 30 जुलाई से 10 अगस्त तक होने वाले एएफसी चैलेंज कप की तैयारी कर रही है।
उन्हें स्पर्धा के पहले मैच में म्यानमार से 31 जुलाई को खेलना है। उत्तर कोरिया और श्रीलंका इस ग्रुप की अन्य दो टीमें है।
हैदराबाद जाने से पहले शनिवार को नेपाली टीम चिराग यूनाईटेड़ से एक मैत्री मैच खेलेगी।
|
|
|
|
  |
|