|
|
| फूलहम से खेलगा उलसन |
लंदन: वर्ष 2005 तथा 2006 के एएफसी चैम्पियंस लीग में सेमीफायनल तक पहुँचे उलसन ह्यूंडाई क्लब ने इंग्लिश प्रीमीयर लीग के फूलहम क्लब के साथ इस सप्ताह मैत्री मैच खेलना तय किया है।
बुधवार को इंग्लैंड का क्लब बुसान आय पार्क से खेलेगा जो कोरियाई लीग तालिका में सबसे आखिरी 14वें स्थान पर चल रहा है और उसके बाद वह उलसन से शनिवार को खेलेंगे।
यूएई के पूर्व कोच रॉय हॉजसन के मार्गदर्शन में फूलहम की टीम में एशिया के कई खिलाड़ी है जिनमें दक्षिण कोरिया के सिओल की-हियोन, ईरान के आन्द्रानिक तैमूरियान, ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर मार्क श्वार्ज़र और एड्रियन लीजर शामिल है।
|
|