|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| उरावा पराजित |
टोक्यो: कावासाकी फ्रंटाले के हाथों 3-1 की हार के कारण एशियाई क्लब स्पर्धा विजेता उरावा रेड्स गत विजेता काशीमा एंटलर्स को जापान लीग तालिका के शीर्ष स्थान से हटाने में नाकाम रहा है।
नाओहिरो ताकाहारा ने उरावा को सातवें मिनट में आगे किया था मगर हिरोकी इटो ने 27वें मिनट में हैडर के जरिए स्कोर 1-1 किया।
उत्तर कोरिया के स्थानापन्न स्ट्राइकर जोंग ताए-से ने 66वें मिनट में स्कोर 2-1 किया तो ब्राजील के जूनियर ने उसके दो मिनट बाद गोल कर अपनी टीम की जीत पक्की की।
उरावा के 32 ही अंक है और वे काशीमा एंटलर्स से दो अंकों से पीछे है जिन्होने रविवार को योकोहामा मारीनोस को 2-0 से हराया था।
तीसरे स्थान के नागोया ग्रम्पस और उरावा के एक-समान अंक है। नागोया ने ओमिया अर्दिजा को 4-0 से शिकस्त दी है।
उरावा और नागोया के समान अंकों वाले ओसाका ने निचले क्रम के जेईएफ यूनाईटेड़ चीबा को 1-0 से पराजित किया है।
|
|
|
|
  |
|