|
|
| स्पेन के सितारा खिलाड़ी ताशकंत में |
ताशकंत: स्पेन को यूरो-2008 जीताने वाले स्पेन के तीन खिलाड़ी सोमवार को यहाँ उज़बेकिस्तान की अंडर-16 और कुरूवची क्लब की युवा टीमों के लिए क्लिनिक में भाग लिया।
बार्सिलोना के कार्लोस पुयोल तथा आन्द्रेस इनिएस्टा और अर्सेनल के चेक फाब्रेगास ने आज उज़बेकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन के पदाधिकारियों से भेंट के बाद सीएसकेए स्टेड़ियम का रूख किया जहाँ उन्होने क्लिनिक लगाया।
सत्र के बाद इन तीनों खिलाड़ियों ने प्रशंसकों और खिलाड़ियों के लिए ऑटोग्राफ दिए।
पुयोल और इनिएस्टा के बार्सिलोना में साथी खिलाड़ी सेम्यूएल एटो को कुरूवची ने एएफसी चैम्पियंस लीग के नॉक-आऊट चरण में खेलने के लिए प्रस्ताव दिया था।
कैमरून का यह खिलाड़ी हाल ही में ताशकंत जाकर कुरूवची के अधिकारियों से मिला भी था मगर उन्होने अब तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।
|
|