|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| एटो ने जीता युवाओं का दिल |
ताशकंत: बार्सिलोना के सितारा खिलाड़ी सेम्यूएल एटो ने एएफसी चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फायनल में पहुँच चुके कुरूवची की युवा टीम तथा उज़बेकिस्तान की अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव बांटे।
तीन बार अफ्रीकी प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके एटो को देखने के लिए मैदान पर हजारों की भीड़ जमा थी जहाँ उन्होने कुरूवची की सुरक्षित टीम के लिए खेलते हुए उज़बेकिस्तान की अंडर-19 टीम के खिलाफ एक गोल में मदद की।
कैमरून का यह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उज़बेकिस्तान लीग और एएफसी चैम्पियंस लीग में कुरूवची के साथ करार पर बातचीत के सिलसिले में यहाँ आया था मगर यह देखना होगा कि क्या वह यह अनुबंध करेंगे।
उज़बेकिस्तान के युवा खिलाड़ियों से मिलने से पहले पत्रकारों के साथ बातचीत में एटो ने कहा – “कुरूवची की तरफ से मुझे प्रस्ताव मिला है जिसके लिए मैं यहाँ आया हूँ। इसके अलावा मैं यहाँ के लोग और देश के बारे में जान भी सकता हूँ।“
“मैं कहना चाहता हूँ कि मुझे अन्य क्लबों से भी प्रस्ताव मिले है और मैं अपने लिए सही निर्णय लेना चाहता हूँ।“
“मैने कुरूवची के उपाध्यक्ष तवक्कल इस्मोइलोव को कहा है कि मेरा निर्णय मैं सबसे पहले उन्हें बताऊँगा।“
|
|
|
|
  |
|