|
|
| अल हिलाल को दोहरा खिताब |
सना: अल हिलाल अल सहेल ने गुरूवार को शाब हद्रामौत को 2-0 से हराकर यमन प्रेसिडेंट्स कप का भी खिताब जीत लिया है।
पहला हाफ गोलरहित बराबर रहने के बाद लीग विजेता अल हिलाल अल सहेल को मिडफिल्डर सालेह अल शाहरी ने आगे किया तो डिफेंडर सलेम सईद ने उसके 19 मिनट बाद स्कोर 2-0 किया।
दो बार इस खिताब को जीत चुके शाब हद्रामौत के लिए यह सत्र काफी खराब रहा है। वे यमन लीग में पाँचवे स्थान पर रहा था तथा इस साल के एएफसी कप में वह छह में से सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रहा था।
|
|