|
|
  |
 |
| विज़न एशिया |
 |
|
|
| डॉन बॉस्को स्कूल को खिताब |
इम्फाल: चुराचांदपुर के डॉन बॉस्को स्कूल ने मणीपुर अंतर-जिला स्कूल फुटबॉल स्पर्धा में लड़कों का खिताब जीत लिया है।
लड़कियों के वर्ग में ऑक्सफर्ड स्कूल विजयी रहा।
ऑल मणीपुर फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा एएफसी के विज़न इंडिया-प्रोजेक्ट मणीपुर के तहत 11 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए यह स्पर्धा आयोजित की गई थी।
डॉन बॉस्को स्कूल अपराजित रहा। उन्होने आखिरी लीग मैच में कॉवेनेंट हाय स्कूल को 4-1 से पराजित किया। स्टीफन हाय स्कूल चार मैचों में से तीन जीत कर उपविजेता रहा।
लड़कियों की श्रेणी में ऑक्सफर्ड ने खिताब जीता तो परी इमोम शिन्दामशांग उपविजेता रहा।
|
|
|
|
  |
|