|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| एशियाई टीमें कठिन ग्रुप में |
ब्रासिलिया: एशियाई फुटसल के बादशाह ईरान को फीफा फुटसल वर्ल्ड कप में गत विजेता स्पेन और चेक गणराज्य के साथ रखा गया है।
गुरूवार को यहाँ निकाले गए ड्रॉ में दस में से नौ बार एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप जीतने वाली होसैन शम्स की टीम को इनके अलावा ग्रुप डी में उरूग्वे और लिबिया से भी खेलना होगा।
फुटसल वर्ल्ड कप का छठा संस्करण ब्राजील के ब्रासिलिया और रियो डी जानेरियो शहरों में 30 सितंबर से 19 अक्टूबर तक खेला जाना है।
1992 के संस्करण में चौथे स्थान पर रहे एशियाई विजेता ईरान को अपने अभियान की शुरूआत स्पेन के खिलाफ 1 अक्टूबर को रियो में करना है।
वर्ष 2006 में एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप खिताब जीते जापान को तीन बार के विजेता ब्राजील, रूस, क्यूबा और सोलोमन आयलैंड्स के साथ ग्रुप ए में रखा गया है और उन्हें अपना पहला मैच पिछले संस्करण में तीसरे स्थान पर रहे ब्राजील से 30 सितंबर को ब्रासिलिया में खेलना है।
एशियाई उपविजेता थाईलैंड को पिछले संस्करण के उपविजेता इटली, पुर्तगाल, पैरागुए और अमेरिका के साथ ग्रुप बी में रखा गया है और उन्हें अपने शुरूआती मैच में इटली से 30 सितंबर को रियो में खेलना है।
एशियाई स्पर्धा में सेमीफायनल तक पहुँचे चीन को ग्रुप सी में अर्जेंटिना, यूक्रेन, ग्वाटेमाला और मिस्र के साथ रखा गया है और उनका पहला मैच अर्जेंटिना से 1 अक्टूबर को होगा।
|
|
|
|
  |
|