|
|
| चांगचुन ने कोच को निकाला |
चांगचुन: एएफसी चैम्पियंस लीग में खेल चुके गत चीन सुपर लीग विजेता चांगचुन यताइ क्लब ने अपने कोच गाओ होंगबो को टीम के खराब प्रदर्शन के कारण निकाल दिया है।
चांगचुन एएफसी चैम्पियंस लीग क्वार्टर फायनल में पहुँचने में नाकाम रहा था जब वह ग्रुप ई में 12 अंक पाने में ही सफल रहा था जो ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड यूनाईटेड़ से दो अंक कम है।
उन्हें चीन सुपर लीग के 12वें दौर में शंघाई शेन्हुआ ने 2-2 पर रोका था तथा वह 16 टीमों की तालिका में 10वें स्थान पर है।
चीनी क्लबों द्वारा इस सत्र में निकाले जाने वाले गाओ नवें कोच बन गए है।
गाओ ने चांगचुन को लीग जीताने के बाद पिछले साल राष्ट्रीय टीम का कोच बनने की मंशा जाहीर की थी और व्लादिमीर पेट्रोविच के जाने के बाद वह अब वह पद पा भी सकते है।
|
|