|
|
  |
 |
| विज़न एशिया |
 |
|
|
| चेंगडू में ‘चार्टर्ड स्कूल’ शुरू |
चेंगडू: विज़न चीन की युवा फुटबॉल विकास की योजनानुसार चेंगडू में दस स्कूलों को ‘चार्टर्ड स्कूल’ का दर्जा दिया गया है।
विज़न चीन के मास्टरप्लान के अंतर्गत इन स्कूलों को प्रोजेक्ट से जोड़ने का समारोह एएफसी अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम की अध्यक्षता में मई माह में होना था मगर उसे चीन में आए भूकंप के कारण स्थगित किया गया था।
यह समारोह हाल ही में संपन्न हुआ जिसमें चेंगडू फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव गू जियनमिंग ने कहा – “चेंगडू में खेल का विकास खेल और शिक्षा के तालमेल से होगा। हम स्कूलों को ग्रासरूट्स के विकास के लिए उपयोग में लेंगे।“
“हमें इंटर-स्कूल स्पर्धाओं का नया ढांचा तैयार करना है जिससे युवा फुटबॉल का नक्शा यहाँ बदल जाएगा।“
इस प्रोग्राम के तहत आने वाले स्कूलों को एएफसी की तरफ से ट्रेनिंग में लगने वाली चीजें दी जाएँगी।
विज़न चीन प्रोजेक्ट के तहत ‘चार्टर्ड स्कूल’ प्रोग्राम शुरू करने वाला वुहान हाल ही में पहला शहर बना था।
|
|
|
|
  |
|