|
|
| डोरडोई, नेपाल क्लब आमने-सामने |
कुआलालम्पुर: इस साल के एएफसी प्रेसिडेंट्स कप के सेमीफायनल में गत विजेता किर्गिस्तान के डोरडोई-डायनामो का मुकाबला पिछले साल के उपविजेता नेपाल पुलिस क्लब से होगा।
एएफसी मुख्यालय में सोमवार को निकाले गए ड्रॉ में 2006 तथा 2007 में इस खिताब को जीतने वाले डोरडोई का नाम पहले बाहर आया और उन्हें सेमीफायनल 1 में रखा गया।
पहले महेन्द्र पुलिस क्लब के नाम से जाने-जाने वाले नेपाल पुलिस क्लब का नाम दूसरा आय और काठमांडू स्थित यह टीम डोरडोई से खेलेगी। पिछले साल के फायनल में वह डोरडोई से 2-1 से हारा था।
दूसरे सेमीफायनल में 2005 में इस खिताब को जीतने वाले तजाकिस्तान के रेगार-तदाझ को तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से खेलना होगा।
अश्गाबात ने श्रीलंका के रत्नम स्पोर्ट्स क्लब और म्यानमार के कानबावज़ा को पछाड़कर सेमीफायनल में प्रवेश किया था।
दोनों सेमीफायनल 19 सितंबर को बिश्केक के स्पार्टाक स्टेड़ियम पर खेले जाएँगे तो फायनल उसी जगह उसके दो दिन बाद होगा।
|
|