|
|

|
 |
| AFC U-19 Championship |
 |
|
|
| ऑस्ट्रेलिया युवा टीम को मिला नया कोच |
सिडनी: हॉलैंड के यान वर्सलेजिन को ऑस्ट्रेलिया की अंडर-20 टीम का नया मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।
फुटबॉल फेडरेशन ऑस्ट्रेलिया के अनुसार वे ऑस्ट्रेलिया इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट फुटबॉल प्रोग्राम के भी प्रमुख रहेंगे।
इनकी नियुक्ति के साथ ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल में हॉलैंड की प्रमुखता एक बार फिर उभरकर आई है क्योंकि उनकी राष्ट्रीय टीम के कोच पिम वर्बीक है तो तकनीकी निदेशक रॉब बान भी हॉलैंड के ही है।
53 वर्षीय वर्सलेजिन ऑस्ट्रेलियाई स्टीव ओकोनोर का स्थान इंस्टिट्यूट में लेंगे। उन्हें हॉलैंड तथा एशिया में कोचिंग का वृहद अनुभव है।
उन्होने हॉलैंड के तीन क्लबों के अलावा जापान के जेईएफ यूनाईटेड़ तथा यूएई और सऊदी अरब के क्लबों को भी प्रशिक्षित किया है।
|
|
|
|
  |
|