|
|
| डोरडोई को अब्दीश ने रोका |
बिश्केक: किर्गिस्तान लीग के गत विजेता डोरडोई-डायनामो को लीग के आठवें दौर में अब्दीश-अता ने गोलरहित बराबरी पर रोक लिया है।
डोरडोई और अब्दीश-अता के 19-19 अंक है मगर बेहतर गोल औसत के कारण अब्दीश तालिका में अव्वल स्थान पर है।
अन्य मैचों में जश्तीक-अक-अल्टीन ने अलाइ को 2-1 से तो कांत-77 ने डोरडोई-प्लाज़ा को 5-2 से मात दी।
डोरडोई-डायनामो बिश्केक में 19 से 21 सितंबर तक होने वाले एएफसी प्रेसिडेंट्स कप में अपना लगातार तीसरा खिताब जीतने का प्रयास करेगा।
|
|