| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| बिन हम्माम को कोरियाई सम्मान |
सिओल: एएफसी अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम को आज कोरिया की सुन मून यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा है।
यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष किम बोंग ताए ने बिन हम्माम को 2002 में एएफसी अध्यक्ष बनने के बाद से एशिया में खेल के विकास के लिए यह उपाधि प्रदान की।
अवॉर्ड समारोह के बाद मीडिया के साथ बातचीत में एएफसी अध्यक्ष ने कहा कि यह डिग्री पाना फुटबॉल प्रशासन में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
बिन हम्माम ने कहा – “मैं इस अवॉर्ड को पाकर उत्साहित हूँ। हमें पता है कि हम अभी बड़ी दूर जाना है मगर मैं आपको वादा करता हूँ कि एक दिन विश्व में एशिया को फुटबॉल के क्षेत्र में तवज्जो मिलेगी। अभी खेल के विकास के दिशा में एशिया में काफी कुछ किया जाना बाकि है।“
“हम हमारे विज़न एशिया प्रोजेक्ट का विस्तार कर रहे है। यह न सिर्फ फुटबॉल में बल्कि प्रशासन, मीडिया, मार्केटिंग तथा अन्य मुद्दों पर भी विकास का काम करता है।“
“मैं पीस ड्रीम फाउंडेशन तथा पीस कप आयोजन समिति की गतिविधियों से काफी प्रभावित हुआ और मैं हमेशा उनके कार्यक्रमों का समर्थन करूँगा।“
|
|
|
|
  |
|
|
|