| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| अल रूमैथी बने यूएई संघ के अध्यक्ष |
कुआलालम्पुर: अनुभवी खेल प्रशासक खल्फान अल रूमैथी को निर्विरोध यूएई फुटबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया है।
28 मई को हुए चुनावों में 42 वर्षीय अल रूमैथी को पूर्व शारजाह और राष्ट्रीय टीम के गोलकीपर याहया अब्दुल करीम द्वारा नाम वापस लिए जाने के कारण चार साल के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
सईद अब्दुलगफ्फार हुसैन ने अली अहमद महमूद को हराकर उपाध्यक्ष का पद पाया। हुसैन को 25 तो महमूद को छह वोट मिले।
अल रूमैथी ने कहा – “मुझे फुटबॉल से प्यार है और मुझे लगता है कि यूएई में विश्व स्तर की टीम बनने की संभावना है।“
अल रूमैथी मार्च 2004 से जनवरी 2008 तक संघ के उपाध्यक्ष रहे है।
“हमें और पेशेवर बनना होगा तथा खेल की भलाई के लिए अच्छे तत्वों को सुधारना होगा। क्लब हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है तथा हम उनसे अच्छे संबंध बनाए रखेंगे।“
|
|
|
|
  |
|
|
|