|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| उत्तर कोरिया सिरमौर |
हो ची मिन्ह सिटी: उत्तर कोरिया ने गत विजेता चीन को 2-1 से शिकस्त देकर एएफसी महिला एशियन कप का खिताब जीत लिया है।
दोनों टीमें इस स्पर्धा में काफी फॉर्म में थी और अपेक्षित रूप से मैच तेज गति से शुरू हुआ।
बी यान ने उत्तर कोरियाई रक्षापंक्ति की धज्जियाँ उड़ाते हुए 11वें मिनट में चीन का पहला गोल किया।
उत्तर कोरिया ने उसके बाद भी हार नहीं मानी और नौ मिनिटों के अंतराल में दो गोल कर जीत हासिल कर ली।
पहले री कुम-सुक ने 57वें मिनट में गोल किया तो 66वें मिनट में किम यंग-अए ने गोल कर अपनी टीम को पाँच साल के अंतराल के बाद तीसरा एशियाई खिताब दिलाया।
उत्तर कोरिया ने शुरूआत से आक्रमण क़िए और री उन-सुक का शॉट छठे मिनट में बाहर चले गया तो चीन की झांग यिंग का शॉट गोल के ऊपर से गया।
री कुम-सुक ने 22वें मिनट में ली गई फ्री-किक सीधे चीनी गोलकीपर के पास गई और उसके बाद भी कोरियाई टीम को कई मैके मिले थे।
|
|
|
|
  |
|