|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| जापान को तीसरा स्थान |
हो ची मिन्ह सिटी: जापान ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से पराजित कर एएफसी महिला एशियन कप में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
पूर्व एशियाई टीम ने युकी नागासातो के जरिए 16वें मिनट में बढ़त ली और आया मियामा तथा होमारे सावा ने एक-एक गोल कर जापान को जीत दिलाई।
जापान के हाथों ग्रुप मैच में 3-1 से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने शुरूआत में अच्छा खेल दिखाया मगर अंत में विपक्षी टीम का स्टेमिना ज्यादा मजबूत साबित हुआ।
दोनों टीमों ने अच्छी शुरूआत की और कोज़ुए एंडो युकारी किंगा के पास पर छठे मिनट में गेन्द को सही दिशा न दे सकी तो ऑस्ट्रेलिया की कैथी गिल एमी चैपमन के पास पर हैडर बाहर मार बैठी।
14वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया की कोलेट मॅककलम की फ्री-किक गोलपोस्ट से टकराई मगर उसके दो मिनट बाद किंगा के पास पर नागासातो ने जापान का गोल किया।
खेल के 77वें मिनट में 25 गज पर जापान को फ्री-किक मिली जिसे मियामा ने गोल में बदला तो 86वें मिनट में सावा ने गोल कर जापान को तीसरा स्थान दिलाया।
|
|
|
|
  |
|