| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| विश्व कप पात्रता दौर का ड्रॉ 27 को |
कुआलालम्पुर: फीफा विश्व कप पात्रता के चौथे और अंतिम दौर का ड्रॉ 27 जून को एएफसी मुख्यालय में निकाला जाएगा।
वर्तमान में तीसरे दौर के मुकाबले खेले जा रहे है जिसमें पाँच ग्रुप की श्रेष्ठ दो-दो टीमें अंतिम दौर में प्रवेश करेंगी। तीसरे दौर के मुकाबले 22 जून को खत्म होंगे।
चौथे दौर में 10 टीमों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक ग्रुप की दो-दो श्रेष्ठ टीमें 2010 विश्व कप में एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगी।
दोनों ग्रुप की तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच दो चरणों का प्ले ऑफ मुकाबला खेला जाएगा और विजेता टीम ओसिनिया फुटबॉल कंफेडरेशन की टीम से विश्व कप में भाग लेने के लिए प्ले ऑफ खेलेगी।
2006 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, ईरान और सऊदी अरब ने भाग लिया था मगर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही दूसरे दौर में पहुँचने में कामयाब रहा था।
चौथे दौर में 10 मैच दिन होंगे जो 6 सितंबर 2008 से शुरू होकर 17 जून 2009 को खत्म होंगे।
एशिया की तीसरे स्थान वाली टीमों के बीच दो चरणों का प्ले ऑफ 10 और 14 अक्टूबर 2009 को खेला जाएगा तो ओसिनियाई टीम से विजेता टीम का मुकाबला 14 और 21 नवंबर 2009 को होगा।
2010 विश्व कप का ड्रॉ केपटाइन में दिसंबर 2009 में निकाला जाएगा।
|
|
|
|
  |
|
|
|