| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| एएफसी चैलेंज कप ड्रॉ 9 को |
कुआलालम्पुर: एएफसी चैलेंज कप 2008 का ड्रॉ सोमवार 9 जून को हैदराबाद के ताज डेक्कन होटल में निकाला जाएगा।
आठ देशों की यह स्पर्धा इसी दक्षिण भारतीय शहर में 30 जुलाई से 10 अगस्त तक खेली जाना है।
हाल ही में 2010 फीफा विश्व कप पात्रता दौर में आपस में गोलरहित ड्रॉ खेले उत्तर कोरिया और तुर्कमेनिस्तान को मेजबान भारत और म्यानमार के साथ मुख्य स्पर्धा में सीधे प्रवेश दिया गया है।
श्रीलंका, तजाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल ने अपने-अपने पात्रता दौर के ग्रुप जीतकर मुख्य स्पर्धा में प्रवेश किया है।
श्रीलंका ने चीनी ताइपे द्वारा आखिरी मैच में 2-2 की बराबरी पर रोके जाने के बाद भी पाकिस्तान (7-1) और गुआम (5-1) पर जीत के साथ ग्रुप ए में विजेता का स्थान पाया।
गत विजेता तजाकिस्तान को मेजबान फिलिपींस ने संघर्ष करने पर मजबूर किया था मगर बेहतर गोल औसत के कारण मध्य एशियाई टीम क्वालिफाई करने में सफल रही थी ।
अफगानिस्तान ने तगड़े किर्गिस्तान को 1-0 से हराकर और बांग्लादेश को गोलरहित बराबरी पर रोक ग्रुप सी से क्वालिफाई किया तो नेपान ने कम्बोडिया और मकाऊ को हराकर ग्रुप डी जीता था।
|
|
|
|
  |
|
|
|