|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| वियतनाम की थाईलैंड पर जीत |
हो ची मिन्ह सिटी: एएफसी महिला एशियन कप के मेजबान वियतनाम ने थाईलैंड को 1-0 से परास्त कर अपने अभियान का विजयी अंत किया है।
चेन युन फा की टीम अपने पहले दो मैच हार गई थी तथा इस मैच में जीत भी उन्हें सेमीफायनल में स्थान नहीं दिला सकी।
दोआन थी किम ची ने दूसरे हाफ में गोल कर ग्रुप ए में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
खेल के तीसरे मिनट में मेजबान टीम के समर्थकों का उत्साह बढ़ गया जब ट्रान थी किम होंग ने दोआन को पास दिया मगर वह अपना शॉट सीधे गोलकीपर सुराचेत मेत्ता के पास मार बैठी।
थाईलैंड को दसवें मिनट में मौका मिला था मगर निसा रोमयेन का हैडर गोलकीपर डांग थी किउ ट्रिंह के पास चला गया।
थाईलैंड के पित्समाइ सोर्नसाइ का शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया और उसके बाद 36वें मिनट में वियतनाम की डो थी गोक चाम का शॉट गोल के ऊपर से गया।
खेल के 69वें मिनट में डोआन ने गोल कर दर्शकों को राहत की साँस दिलाई।
|
|
|
|
  |
|