|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| ऑस्ट्रेलिया अंतिम चार के नजदीक |
हो ची मिन्ह सिटी: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर एएफसी महिला एशियन कप के सेमीफायनल की ओर अपने कदम बढ़ा दिए है।
एलिस पेरी और लिसा डे वाना द्वारा किए गए एक-एक गोलों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में छह अंक लेकर अव्वल स्थान पर आ गया है।
उन्हें अब जापान के खिलाफ सोमवार को होने वाले आखिरी मैच में सिर्फ एक अंक जरूरत है।
दूसरे मिनट में डे वाना को गोल करने का अवसर मिला था मगर उनका शॉट सीधे गोलकीपर किम जुंग-मी के हाथों में गया।
उसके पाँच मिनट बाद हीथर गैरिओक के शॉट को किम ने बचाया। कैथरिन गिल का शॉट 22वें मिनट में बाहर चला गया।
उसके सात मिनट बाद कोलेट मॅककलम की फ्री-किक पर पेरी ने गोल कर टॉम सरमानी की टीम को बढ़त दिलाई।
कोरिया को उसके बाद एक अवसर मिला था मगर पार्क ही-यंग का शॉट मेलिसा बारबीरी ने रोका।
डे वाना 66वें मिनट में अपना शॉट गोलपोस्ट के ऊपर से चला गया मगर उसके बाद उन्हें सफलता मिली जब उन्होने तीन मिनट बाद कोरियाई रक्षापंक्ति को छकाते हुए गोल किया।
|
|
|
|
  |
|