|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| जापान की बड़ी जीत |
हो ची मिन्ह सिटी: जापान ने एएफसी महिला एशियन कप में अपनी उम्मीद कायम रखते हुए चीनी ताइपे को 11-0 से रौन्दा।
नोरियो ससाकी की टीम ने प्रभावी प्रदर्शन कर पूरे समय तीन बार एशियाई खिताब जीत चुकी टीम पर दबदबा बनाया। जापान टीम सोमवार को ग्रुप बी के अंतिम मैच को जीतकर अब भी सेमीफायनल में पहुँच सकती है।
जापान को पहला मौका दूसरे मिनट में मिला था मगर कोज़ुए एंडो का प्रयास गोलकीपर साइ मिंग-जुंग को छका नहीं पाया।
जापान ने 20वें मिनट में बढ-अत ली जब आया सामेशिमा ने गोल दागा और उसके नौ मिनट बाद मिची गोटो के पास पर रूमी उत्सुगी ने स्कोर 2-0 किया।
एंडो ने 51वें मिनट में 25 गज से शॉट लगाकर उनका तीसरा गोल किया और उसके चार मिनट बाद एरिको अराकावा ने गोल कर अपनी टीम की जीत लगभग तय कर दी थी।
स्थानापन्न खिलाड़ी करिना मारूयामा उनका पाँचवा गोल करने से चूकी मगर उत्सुगी ने 64वें मिनट में आखिरकार पाँचवा गोल किया और मारूयामा ने उसके तुरंत बाद एक और गोल किया।
खेल के 76वें मिनट में उत्सुगी ने गेन्द शिनोबु ओहनो की ओर सरकाई और गोटो ने गोल किया। तोमोए काटो और ग़ोटो ने एक मिनट में दो गोल और फिर मारूयामा और युकी नागासातो ने गोल कर जापान को बड़ी जीत दिलाई।
|
|
|
|
  |
|