|
हो ची मिन्ह सिटी: क़ू फेइफेइ के दो गोलों ने चीन को थाईलैंड पर 5-1 की जीत के साथ एएफसी महिला एशियन कप के सेमीफायनल में भी जगह दिलाई।
गत विजेता टीम ने अधिकतर समय तक मैच पर अपना दबदबा बनाया और इस जीत के साथ उन्होने उत्तर कोरिया को भी ग्रुप ए से अंतिम चार में पहुँचाया।
चीन को दसवें मिनट में लिउ सा ने बढ़त दिलाई जब उन्होने बी यान के कॉर्नर पर आसानी से गोल किया।
थाईलैंड को गोल करने का मौका उसके तुरंत बाद मिला था मगर निसा रोमयेन के शॉट को गोलकीपर हान वेनशिया ने बचाया।
उसके बाद दो जल्द गोलों ने चीन को अच्छी स्थिति में पहुँचाया। पहले लिउ के शॉट पर गोलकीपर सुराचात मेत्ता ने गेन्द को बचाया मगर क़ू ने आसानी से गोल किया। उसके बाद शू युआन ने 21वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 किया।
थाईलैंड का एकमेव गोल निसा ने किया जब उन्होने अनूतसारा के कॉर्नर पर हैडर के जरिए गेन्द को जाली में ड़ाला।
खेल के 72वें मिनट में वांग के शॉट को सुराचात संभाल नहीं पाई और क़ू ने खाली गोल में गेन्द को ड़ालकर स्कोर 4-1 किया।
स्थानापन्न खिलाड़ी पू वेइ ने वांग कुन के पास पर चीन का पाँचवा गोल दागा।
|