|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| उत्तर कोरिया की लगातार दूसरी जीत |
हो ची मिन्ह सिटी: री कुम-सुक के दो गोलों की बदौलत उत्तर कोरिया ने वियतनाम को 3-0 से हराकर एएफसी महिला एशियन कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।
कप्तान री ने दोनों हाफ में एक-एक गोल किए तो किम क्वांग-मिन की टीम ने ग्रुप ए में निश्चित रूप से संयुक्त रूप से बढ़त प्राप्त कर ली है।
वियतनाम ने रक्षण किया तो वे आक्रमण में कुछ खास नहीं कर सकी।
उत्तर कोरिया ने 11वें मिनट में बढ़त ली जब वियतनाम की न्यूयेन थी गोक आहन किम योंग-ऐ से टकराई और दक्षिण कोरिया की रैफरी होंग एउन-आह ने उत्तर कोरिया को पेनल्टी प्रदान की।
री उन-गयोंग ने आसानी से पेनल्टॆए को गोल में बदलकर उत्तर कोरिया को 1-0 से आगे किया।
उत्तर कोरिया ने दबदबा कायम रखा मगर वियतनाम की रक्षापंक्ति को भेदना इतना आसान नहीं लग रहा था।
खेल के 39वें मिनट में ओम जोंग-रन के पास पर री कुम-सुक ने हैडर के जरिए उत्तर कोरिया का दूसरा गोल किया।
री ने 67वें मिनट में तीसरा गोल किया जब उन्होने किम क्योंग-हवा के कॉर्नर पर हैडर के जरिए अपनी टीम का तीसरा गोल किया।
|
|
|
|
  |
|