|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| जापान उलटफेर का शिकार |
हो ची मिन्ह सिटी: दक्षिण कोरिया ने जापान को 3-1 से हराकर एएफसी महिला एशियन कप में उलटफेर किया है।
गुरूवार को थोंग नात स्टेड़ियम पर नवें मिनट में किम यू-मी के आत्मघाती गोल ने जापान को बढ़त दिलाई थी मगर रक्षापंक्ति की गलती के कारण चा युन-ही ने स्कोर तुरंत 1-1 कर दिया था।
पार्क ही-यंग ने उसके बाद दोनों हाफ में एक-एक गोल कर कोरिया को जीत दिलाई।
धीमी शुरूआत के बाद जापान को बढ़त मिली जब नवें मिनट में युकी नागासातो के पास गेन्द पहुँची और 20 वर्षीय नागासातो का शॉट गोलकीपर किम जुंग-मी ने बचाया मगर गेन्द कप्तान किम यू-मी से टकराकर गोल में चली गई।
कोरियाई टीम ने उसके बाद हिम्मत नहीं हारी और आठ मिनट बाद चा युन-ही ने हिरोमी इकेडा से गेन्द छिनकर गोल किया।
चा 16वें मिनट में दूसरा गोल कर सकती थी मगर उनके शॉट को गोलकीपर नोज़ोमी यामागो ने बचाया।
खेल के 30वें मिनट में चा के पास पर पार्क ने गोल कर कोरिया को 2-1 से आगे किया।
जापान ने दूसरे हाफ में आक्रामक शुरूआत की मगर पार्क ने 54वें मिनट में एक और गोल कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।
मैच के अंत में जापान ने काफी आक्रमण किए मगर होमारे सावा और मियुकी यानागाती गोल करने में असफल रही।
|
|
|
|
  |
|