|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| ऑस्ट्रेलिया की आसान जीत |
हो ची मिन्ह सिटी: हीथर गैरिओक के दो गोलों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने एएफसी महिला एशियन कप के अपने पहले मैच में चीनी ताइपे को 4-0 से पराजित किया है।
थोंग नात स्टेड़ियम पर गुरूवार को गैरिओक ने 18वें मिनट में अपनी टीम का खाता खोला और उसके बाद शेष बचे पहले हाफ में भारी बारिश हुई।
गिली सतह के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा बनाए रखा और गैरिओक ने मध्यांतर से ठीक पहले अपना दूसरा गोल किया तो जेना ट्रिस्ट्राम और लिसा डे वाना ने एक-एक गोल कर ग्रुप बी में अपनी टीम को विजयी शुरूआत दी।
चीनी ताइपे को 10वें मिनट में अच्छा मौका मिला था मगर यू सियु-चिन का हैडर बाहर चले गया।
टॉम सरमानी की टीम को उसके आठ मिनट बाद गैरिओक ने एलिस पैरी के पास पर गोल किया।
मध्यांतर से आठ मिनट पहले ट्रिस्ट्राम का हैडर गोलपोस्ट से टकराया मगर पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले गैरिओक ने गोल किया।
दूसरा हाफ चालु होने के तुरंत बाद चीनी ताइपे की टान वेन-लिन ने गोल करने का अवसर गंवाया मगर 50वें मिनट में ट्रिस्ट्राम ने अपने दूसरे प्रयास में गोल कर स्कोर 3-0 किया।
उसके एक मिनट बाद ट्रिस्ट्राम दूसरा गोल कर सकती थी मगर चीनी ताइपे की गोलकीपर हुआंग ने उनके शॉट को लपका।
मैच समाप्त होने से दस मिनट पहले चीनी ताइपे की रक्षक की गलती का फायदा उठाते हुए स्थानापन्न खिलाड़ी डे वाना ने गोल किया।
|
|
|
|
  |
|