|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| चीन की विजयी शुरूआत |
हो ची मिन्ह सिटी: गत विजेता चीन ने एक संघर्षपूर्ण मैच में मेजबान वियतनाम को एएफसी महिला एशियन कप के अपने पहले मैच में 1-0 से परास्त किया है।
उनका विजयी गोल शू युआन ने मध्यांतर से 15 मिनट पहले किया जिसके कारण ग्रुप ए का यह मैच गत विजेता टीम के पक्ष में गया।
पहले 20 मिनट में किसी भी टीम को मौका नहीं मिला। बुइ थी तुयेत माइ ने घरेलु दर्शकों की उम्मीद बंधाई जब वे गेन्द लेकर आगे बढ़ी मगर उनका शॉट निशाने पर नहीं लगा।
खेल के 25वें मिनट में बी यान की फ्री-किक के बाद बॉक्स में काफी खिलाड़ी मौजूद होने के कारण वियतनाम उसे विफल करने में कामयाब रहा।
शू को बॉक्स के बाहर गेन्द मिली और उनकी पीठ गोल की तरफ थी मगर उन्होने बाँए पैर से जोरदार शॉट लगाया जिसपर गेन्द जाली में चली गई।
दूसरे हाफ में भी चीन ने दबदबा रखा मगर उन्हें गोल करने का कोई खास मौका नहीं मिला।
|
|
|
|
  |
|