|
हो ची मिन्ह सिटी: किम क्योंग-हवा के दो गोलों की मदद से उत्तर कोरिया ने थाईलैंड को 5-0 से हराकर एएफसी महिला एशियन कप में विजयी शुरूआत की है।
किम क्वांग-मिन की टीम ने ग्रुप ए के इस मैच में पूरी तरह दबदबा रखा।
किल सोन-हुइ को उत्तर कोरिया को शुरूआत में आगे करने का मौका था जब उन्हें सिर्फ गोलकीपर सुराचात मेत्ता को छकाना था मगर मगर उनका शॉट गोलपोस्ट से टकराया।
किल के ही पास पर किम ने उसके बाद आठवें मिनट में गोल कर कोरिया को बढ़त दिलाई।
किम को लगा कि उसके तुरंत बाद उन्होने स्कोर 2-0 कर दिया है मगर उनके शॉट को गोलकीपर पर फाऊल के कारण नकार दिया गया।
30वें मिनट में ओम जोंग-रन के पास को सुराचात पकड़ नहीं पाई और री कुम-सुक ने आसानी से गोल कर स्कोर 2-0 किया।
मध्यांतर से आठ मिनट पहले री उन-सुक के पास पर किम ने उनका तीसरा गोल दागा।
मध्यांतर के दो मिनट बाद कोरिया उस बढ़त को बढ़ा सकता था मगर किल का शॉट गोलपोस्ट से टकराया और री कुम-सुक का हैडर सीधे गोलकीपर के हाथों में गया।
री उन-सुक ने 50वें मिनट में चौथा गोल किया मगर किल 70वें मिनट में अपना शॉट बाहर मार बैठी।
थाईलैंड को उसके एक मिनट बाद पहला मौका लगा था मगर जुनपेन सीराउम की फ्री-किक सीधे गोलकीपर जोन म्योंग-हुइ के पास गई।
मैच के आखिरी मिनट में किम योंग-अए ने उनका पाँचवा गोल किया।
|