|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| बढ़ते स्तर से शांग चिंतित |
हो ची मिन्ह सिटी: महिला फुटबॉल के स्तर में हो रहे विकास से चीन के कोच शांग रुइहा का मानना है कि उन्हें एएफसी महिला एशियन कप का खिताब पुन: जीतने में दिक्कत हो सकती है।
शांग ने कहा – “कई एशियाई टीमें चार-पाँच साल पहले से बहुत बेहतर है।“
“उन्होने काफी तरक्की की है और वे हमारे स्तर से बेहतर है। अब हमें उनसे कुछ सिखना होगा।“
चीन ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूट-आऊट में 4-2 से हराकर खिताब जीता था मगर उनके फॉर्म में गिरावट आई और फ्रांस की एलिसाबेथ लोइसेल के बाद चीन महिला फुटबॉल के अनुभवी कोच शांग की वापसी हुई।
“पिछले दो माह से टीम का वातावरण बढ़िया है। सब खिलाड़ी एकत्र है और हमारी युवा खिलाड़ी वरीष्ठ खिलाड़ियों के साथ घुलमिल गई है।“
“गत विजेता टीम के नाते हमें श्रेष्ठ नतीजा पाना है मगर कुछ नई खिलाड़ी टीम में है जिन्हें अभी काफी तरक्की करना है।“
“इस स्पर्धा में श्रेष्ठ नतीजे से सभी को फायदा होगा ताकि हम ओलिंपिक में अच्छा खेल दिखा सकेंगे।“
|
|
|
|
  |
|