|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम जीती |
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने एएफसी महिला एशियन कप की तैयारियों के लिए खेले गए एक मैच में कनाडा को 2-1 से हराया है।
एएफसी महिला एशियन कप 28 मई को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में शुरू हो रहा है।
टॉम सरमानी की टीम ने पहले हाफ में दो गोलों की बढ़त ली जब एमी चैपमन (21) और कैटलिन मुनोज़ (40) ने गोल किए मगर दूसरे हाफ में ऐरिन मॅक़लोड ने 54वें मिनट में कनाडा का गोल किया।
सरमानी ने कहा – “मैं पहले हाफ में टीम के खेल से खुश हूँ।“ ऑस्ट्रेलिया को एएफसी महिला एशियन कप के पहले मैच में चीनी ताइपे से 29 मई को खेलना है और उसके दो दिन बाद उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया से और 2 जून को जापान से होगा।
फायनल मुकाबला 8 जून को खेला जाना है।
|
|
|
|
  |
|