|
|
| शबाब को यूएई लीग खिताब |
आबुधाबी: अल जझिरा के साथ अपना मैच गोलरहित बराबर रहने के साथ अल शबाब ने बुधवार को यूएई लीग खिताब पर कब्जा कर लिया है।
इस 22वें तथा आखिरी मैच में अल शबाब की दूसरे स्थान के अल जझिरा के हाथों हार अल जझिरा को खिताब दिला सकती थी मगर ड्रॉ ने उन्हें पहली बार यह खिताब दिलाया।
टोनिन्हो सेझेरो की टीम 1994-95 में उपविजेता रहने के कारण एशियन कप विनर्स कप में खेली थी मगर 1997 के बाद से उन्होने किसी भी एएफसी की स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया है।
अगले साल नए एएफसी चैम्पियंस लीग के लिए घोषित 11 देशों में यूएई का भी नाम होने से अल शबाब उस स्पर्धा में भाग लेगा।
|
|