|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| हैदरियान को सम्मान |
तेहरान: ईरान फुटसल टीम के कप्तान मोहम्मद रेज़ा हैदरियान की टी-शर्ट को इस खिलाड़ी के सम्मान में अगले दस साल तक रिटायर किया जाएगा।
ईरान फुटबॉल फेडरेशन ने इस आशय की घोषणा हाल ही में की है।
हैदरियान ने 10 सालों में ईरान को नवां एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप खिताब हाल ही में दिलाया जब उनकी टीम ने फायनल में थाईलैंड को 4-0 से मात दी। फायनल के बाद उन्होने खेल से सन्यास की घोषणा की थी।
34 वर्षीय हैदरियान ने स्पर्धा के सभी दस संस्करणों में ईरान का प्रतिनिधित्व किया है।
ईरान फुटबॉल फेडरेशन की फुटसल समिति के मुखिया अब्बास तोराबियान ने कहा – “हैदरियान की नंबर 10 की टी-शर्ट फेडरेशन में उनके सम्मान में दस साल तक रखी जाएगी।“
|
|
|
|
  |
|