|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| शम्सी ने दिया हैदरियान को श्रेय |
बैंकॉक: एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा गोल करने और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड पाने वाले ईरान के वहीद शम्सी ने सन्यास लेने वाले अपने कप्तान मोहम्मद रेज़ा हैदरियान की तारीफ की है।
स्पर्धा में कुल 13 गोल दागने वाले शम्सी ने अपनी सफलता के लिए हैदरियान का हाथ होना बताया है।
“मोहम्मद रेज़ा हैदरियान सिर्फ मेरे साथी खिलाड़ी नहीं मेरे टीचर है।“
“मैने उनसे काफी कुछ सिखा है और कई चीजें मेरे पास उनके कारण है। अगर वे उतने विश्वास के साथ पास नहीं देते तो मुझे गोल करने में आसानी नहीं होती। मैं उन्हें कभी भूल नहीं सकता हूँ।“
शम्सी ने कुवैत के खिलाफ पहले मैच में 12-0 की जीत में दो गोल दागे और उसके बाद चीन के खिलाफ दो और तजाकिस्तान के विरूद्ध उन्होने पाँच गोल दागे।
लेबनान के खिलाफ क्वार्टर फायनल में उन्होने सिर्फ एक गोल किया तो जापान के विरूद्ध सेमीफायनल का एकमात्र विजयी गोल भी उन्होने ही किया था। फायनल में उन्होने दो गोल किए।
32 वर्षीय शम्सी स्पर्धा के दस संस्करणों में से नौ में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे थे मगर उन्होने इस साल के अवॉर्ड को ज्यादा महत्वपूर्ण बताया।
“यह साल काफी स्पेशल है। स्पर्धा के दसवें साल में मैने यह दो अवॉर्ड जीते है और मैं भविष्य में भी ऐसा ही खेलने का प्रयास करूँगा।“
|
|
|
|
  |
|